ग्रामीणों ने युवाओं के जज्बे को सराहा

युवाओं ने 90 क्विंटल सर पर उठाकर 800 मीटर पहुंचाया

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आज के नए भारत में युवाओं के सपने आकार भी लेते हैं और साकार भी होते हैं।भारत के युवा हर चुनौती को हराकर उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं।कुछ ऐसा ही रविवार को ग्राम पंचायत गहिला में देखने को मिला जहां से बिजली का तार फाल्ट होने से बगहां, बगही, बलहा, पिपरा पाठक, एकौना , पिपराबांध गाँव नारियांव,बकुची दो, मईल, मईलौटा, नरसिहडाड, पनिका, गोहरिया, सोनबरसा, ज्ञानछपरा, अड़िया, गहिला, कहांव, कैलानी, देउबारी, तेलिया कला व तेलिया शुक्ल, मौना गढवा सहित 50 गावों मे बृहस्पतिवार दोपहर से ही लाईट नही है। भीषण गर्मी मे लोग बिलबिला उठे व पुरी रात गर्मी से बेहाल रह रहे है। इसके लिए शनिवार को इन गांवों के लोगों ने मईल चौराहे पर धरना दिया । उसके बाद रात 11 बजे तार गहिला पहुंचा, पर जहां तार फाल्ट था वहां हाइड्रा ले जाने की बिजली विभाग के पास कोई व्यवस्था नहीं थी । जिसे देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र चौधरी, अभिनव यादव के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में युवा बुजुर्ग और बच्चे वहां पहुंचे और 90 क्विंटल के तार को सर पर उठाकर 800 मीटर की दूरी तय किए। युवाओं के इस प्रयास को देखकर ग्रामीणों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, कि इस नए भारत में हमारे देश का भविष्य उज्वल है। बिजली विभाग ने सात बजे तक बिजली पुनः बहाल होने की संभावना जताई। यह कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।
युवाओं के इस प्रयास के लिए रामवीर यादव,सूरज यादव, राघवेंद्र कुशवाहा, अरविंद यादव,गोविंद , नितेश यादव,सत्यम,कृष्ण मोहन, धर्मेंद्र यादव, अवनीश यादव, गोलू यादव, अंकित यादव, शिवम चौधरी, गोलू यादव आदि ने कहा कि लोगों ने कहा कि जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

Karan Pandey

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

1 hour ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

6 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

6 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

6 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago