सदर तहसील के 80 स्थान पर मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक कर करेगे जागरूक
1 जून को मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर करें मतदान
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हो सके, गोरखपुर में 1 जून को मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर शत प्रतिशत मतदान करें। सदर तहसील अंतर्गत स्वीप के जरिए 80 स्थान पर नुक्कड़ नाटक की टीम मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगे जिससे मतदाता जागरूक होकर बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले सके। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के देखरेख में सदर तहसील अंतर्गत 80 स्थान पर नुक्कड़ नाटक मंडली, नुक्कड़ नाटक करके मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगे। नाटक मंडली आम जन मानस को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित करेगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक मंडली हमारे कर्मचारी अभिषेक पांडेय के देखरेख में मुहल्ले मुहल्ले जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेगे, जिससे 1 जून को ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं को शिक्षा और ज्ञान…
ठूठीबारी पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला रवि, परिजनों ने जताया आभार महराजगंज (राष्ट्र की…
खनिकर्म विभाग पर ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग लखनऊ (राष्ट्र…