आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर थानांतर्गत मुहम्मदपुर जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी ने, दबंग प्रधान पर षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी को पत्रक सौंपकर न्याय कराए जाने की गुहार लगाई है।
पत्रक में पीड़ित पलकधारी पुत्र मंगरू ने बताया कि साइकिल सवार दस वर्षीय पोता शिवम द्वारा गलती से 21 मार्च 2023 को पूर्व में चोटिल महिला धनौती पत्नी मुन्नर को ठोकर लग गई। जैसे ही चोट के कारण उनके पुराने दर्द में बढ़ोत्तरी हुई तो शिवम के परिजन उसे सदर अस्पताल में ले जाकर उसका उपचार करा कर, पुनः उन्हें उनके घर पहुंचा आए। आरोप है कि इस मामूली घटना का लाभ उठाते हुए ग्राम प्रधान द्वारा राजनैतिक द्वेष के चलते साजिश के तहत उक्त महिला को अपने प्रभाव में लेकर हम पीड़ित सहित पांच परिजनों के खिलाफ 34, 323, 504, 352, 325, 506 भादवि की धारा में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में प्रधान हमारे खेत में खड़ंजा निकलवाने चाहते थे, उक्त समय पीड़ित ने प्रधान का विरोध कर दिया था। उक्त साजिश में असफल होने के बाद ग्राम प्रधान लगातार हमारे परिवार को निशाना बना रहे है, और कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। एसपी को पत्रक सौंपकर पीडित ने न्याय की गुहार लगाई है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…