Categories: Newsbeat

त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था पर पुलिस सख्त 12 लोगों का चालान

गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा पूजा और दशहरा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गीडा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में कार्रवा की है। रविवार को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर कुल 12 लोगों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धार 170/126/135 के तहत चालान कर न्यायालय भेजा। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित विवाद को समय रहते रोकना है।पुलिस के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में गीडा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से संबंधित 12 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चालान न्यायालय भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।चालान किए गए लोगों में गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी शिवम सिंह पुत्र मोहन सिंह, शिवम सिंह उर्फ गोलू पुत्र गोविंद सिंह, अंश सिंह पुत्र गोविंद सिंह और उदय प्रताप सिंह पुत्र जगत नारायण सिंह शामिल हैं। इसके अलावा नौसड़ के इंद्राचक निवासी अमरजीत पुत्र स्वर्गीय अर्जुन और आनंद पुत्र अमरजीत को भी निरोधात्मक कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।अन्य लोगों में खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसड़ा बाढ़न गांव निवासी अखिलेश पुत्र भीम, बेलीपार थाना क्षेत्र के चेरिया गांव निवासी विकास पुत्र विदेशी, नौसड़ टोला इंद्राचक निवासी श्याम सुंदर पुत्र कोईल निषाद, बृजेश पुत्र स्वर्गीय बुनेले निषाद, कोईल निषाद पुत्र स्वर्गीय रामआधारे और ऋषिकेश पुत्र कोईल निषाद शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार के विवाद या अशांति की आशंका को देखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

18 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

19 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

25 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

32 minutes ago