रजिस्टर्ड कम्पनी बनाकर पैसा हड़पने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l रजिस्टर्ड कंपनी बनाकर कंपनी में 765 पुनः 1160 रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा करा कर 2 घंटे काम के बदले, ढाई हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देने का वादा किया गया 35000 महिलाएं सदस्य बनी इन महिलाओं को अगस्त महीने तक वेतन दिया गया, उसके बाद इन 35000 महिलाओं का 10 करोड़ से अधिक रुपए लेकर कम्पनी फरार हो गई, कम्पनी की मालकिन आफरीन बानो को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने बताया कि आफरीन बानो ने आर अंसारी और जी अली के साथ मिलकर रजिस्टर्ड कंपनी बनाए और सदस्यता के नाम पर 765 फिर दोबारा 1160 रुपए जमा कराएं। इनके कंपनी में गोरखपुर, गोंडा, आजमगढ़, बस्ती सहित विभिन्न जनपदों की 35000 महिलाएं सदस्य बनी। इनसे वादा किया गया था कि ढाई हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देंगे 2 घंटे अगरबत्ती बनाने का काम करेंगी। अगस्त महीने तक इनका वेतन दिया गया उसके बाद से अब तक इनका वेतन नहीं दिया गया, और उससे पहले ही रजिस्टर्ड कंपनी की मालकिन आफरीन बानो अपने सहयोगियों के साथ फरार हो गई। लेकिन राजघाट पुलिस ने वादी प्रीति शर्मा पत्नी धर्मेश शर्मा निवासी मिर्जापुर थाना राजघाट के लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 4/23 धारा 406 भादस दर्ज कराया था, जिसके संबंध में एक विशेष टीम गठित कर नामित अभियुक्ता को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। जिसका अनुपालन थाना अध्यक्ष राजघाट उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने करते हुए अपने सहयोगियों उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह परमार, चौकी प्रभारी रहमत नगर, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव, कांस्टेबल कुंदन कुमार, महिला कांस्टेबल अन्नू सिंह के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कीये। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह भी रहे मौजूद।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेमिका की चाची की मौत, चाचा अस्पताल में भर्ती, आरोपी की भी गई जान

foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…

2 hours ago

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

2 hours ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

5 hours ago