सेंध काटकर रातों रात नगद सहित जेवर उड़ा ले गये शातिर चोर

पुरानी परम्परा में वापसी कर चोर आधुनिक पुलिस को दे रहे चैलेंज

घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला टोला लालपुर का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र मे चोरी की घटनाओं से लोगों का नींद हराम हो गया है। चोरों का होंसला बुलंद हो रहा है ऐसी ही घटनाओं को अंजाम घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपाल टोला लालपुर मे बीती रात करीब 1:00 बजे घर में सेंध काट कर नगद और सोने की जेवरात लेकर रातों रात चोर फरार हो गये। चोरी की घटना की जानकारी होने पर मौके से डायल 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपाल टोला लालपुर निवासी पूनम चौहान पत्नी स्वर्गीय नंदलाल चौहान के घर रविवार की रात करीब 1:00 बजे घर का सेंध काट कर नगद 22000 रुपये और सोने की जेवरात लगभग 55000 हजार रू के करीब लेकर चोर रातों रात फरार हो गये। चोरी की घटना की जानकारी होने पर मौके से डायल 112 नम्बर पुलिस को सूचना दिया गया घुघली पुलिस प्रशासन द्वारा पहुंचकर जांच किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है ऐसे मे इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

1 hour ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago