युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगरोली निवासी रमेश के 26 वर्षीय बेटे मनोज सिंह ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर स्टोरी लगाई, उसने लिखा पत्नी की बहुत याद आती है। इसलिए अब वह जीना नहीं चाहता उसी के पास जा रहा हू।बता दें कि मृतक ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी ने करीब चार माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी।जिससे मनोज उसके वियोग में रहने लगा।शनिवार की शाम उसने फेसबुक पर स्टोरी लगाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो देखा युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज दो भाई थे जबकि पिता मृत्यु हो चुकी है। अन्य परिजन हरियाणा के पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं।मृतक घर पर अकेला था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

59 minutes ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

3 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

4 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

5 hours ago