उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओ ने तोड़ा छठ का व्रत।

कन्हैया यादव
बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा) उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हुआ।व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और संतान की खुशहाली और उनकी लंबी उम्र की कामना किया।आधी रात से ही व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोग गाजे-बाजे के साथ छठ घाटों पर पहुंचने लगे।व्रती महिलाओं ने छठ मैया की वेदी पर पूजा -अर्चना के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर,अगरबत्ती जलाकर मन्नत मांगी।छठ माता की पूजा करने के उपरांत नदी घाट और पोखरे के पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करती रहीं।सुबह सूर्योदय होने पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।इसके साथ ही निर्जला महाव्रत संपन्न हुआ।तत्पश्चात इसी क्रम मे छठ घाटों पर ग्राम प्रधान मेंदीपट्टी गिरजा लाल श्रीवास्तव,बघौचघाट कस्बा में समाजसेवी महिवाल जायसवाल,मलसी चौराहा के समीप छठघाट पर बिमलेश मधेशिया,कोटवा मिश्र में व्यास कुमार आदि के द्वारा स्टाल लगाकर सभी व्रती महिलाओं समेत उनके परिजनों को चाय,चना,जलेबी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों द्वारा छठ घाटों को भव्य ढंग से सजाया गया था।
गूंजते रहे छठ गीत।
केलवा के पात पर उगे ले सुरुज देव…, बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाए… आदि छठ गीत तड़के गूंजने लगे। पकहांघाट,बघौचघाट,मेंदीपट्टी छठघाट,मलसी,पचरुखिया, कोईरिपट्टी,विशुनपुरा बाजार आदि घाटों पर तड़के तीन बजे ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से सड़कें गुलजार हो गईं।पूरी रात छठ घाट रोशनी से नहाए नजर आए।इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संभालने के लिए थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

28 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

59 minutes ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

3 hours ago