Categories: Uncategorized

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

  • दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय और एमसीएच विंग का शनिवार को निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी के पास शौचालय में, एनआईसीयू/आईसीयू वार्ड में गंदगी और साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताई।
शौचालय में पानी की सप्लाई बंद होने के संबंध में सीएमएस द्वारा बताया गया कि इसको जल्दी सही करा दिया जाएगा।
उन्होंने अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी काउंटर पर मरीजों के तीमारदारों से पूछताछ भी की। जिसमें उपस्थित तीमारदारों द्वारा चिकित्सालय की व्यवस्था एवं सुविधा पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की गई।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान एनआरसी वार्ड, एएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष आदि का भी निरीक्षण उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उपाध्यक्ष ने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में पूछताछ किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय, डॉ. आनंद मिश्रा (एमएस) पैथोलॉजिस्ट, डॉ. एसके यादव पैथोलॉजिस्ट एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सैटेलाइट से खुलासा: कतर में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर

दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…

1 hour ago

ठंड बढ़ेगी! देवरिया में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…

1 hour ago

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

1 hour ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

5 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

5 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

5 hours ago