कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से भेंट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय में जारी शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विभागों की प्रगति तथा राष्ट्रीय और वैश्विक रैंकिंग में प्राप्त विशिष्ट उपलब्धियों से मंत्री को अवगत कराया।
भेंटवार्ता के दौरान
कुलपति ने ‘पीएम-उषा’ योजना के अंतर्गत क्रियान्वित किए जा रहे शैक्षिक विकास प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी भी साझा की, जिस पर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया।
कुलपति प्रो. टंडन ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवासीय समस्याओं को देखते हुए मल्टी स्टोरी आवासीय भवन निर्माण का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। मंत्री श्री उपाध्याय ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और आवश्यक समर्थन का आश्वासन दिया। साथ ही, विश्वविद्यालय के वेतन मद में राज्य सरकार के सहयोग से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें मंत्री का रुख सहानुभूतिपूर्ण एवं सहयोगात्मक रहा।
इस अवसर पर कुलपति ने मंत्री को विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में आमंत्रित करते हुए, उनकी गरिमामयी उपस्थिति का अनुरोध भी किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ICC T20 World Cup 2026: CM योगी ने भारत की 61 रन की जीत पर दी बधाई

ICC T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…

2 minutes ago

चन्द्रदेव का क्षय और अमृत से पुनर्जागरण: शास्त्रीय विवेचन

शास्त्रोक्त चन्द्रदेव कथा – एपिसोड 13 | चन्द्रदेव का तप, क्षय-रोग और अमृत स्नान की…

8 minutes ago

तंबाकू मुक्त भारत: कानून, नीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति की परीक्षा

भारत में तंबाकू पूर्ण निषेध की तात्कालिक आवश्यकता: जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर निर्णायक विधायी…

9 minutes ago

16 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन

🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…

9 minutes ago

रसड़ा युवक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…

42 minutes ago

आज जन्मे दिग्गज: कला से क्रिकेट तक 16 फ़रवरी का सफ़र

16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…

1 hour ago