एनएसएस के तत्वावधान में पौधारोपण किया गया
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित ‘’एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत कुलपति प्रो. पूनम टण्डन द्वारा कुलाधिपति वाटिका में पौधारोपण किया गया। इसी के साथ कुलपति ने सभी कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयं सेवकों, शिक्षकों, प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों का आह्वान किया कि सभी लोग माँ के नाम पर एक पेड़ लगाएँ और पर्यावरण को संरक्षित करने में अपनी भूमिका निभाएँ।
उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरूआत की गई थी। इसी के तहत पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व को समर्पित करना है।
अभियान में कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने भी पौधे रोपित किए।
इस दौरान एनएसएस समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. हर्ष देव वर्मा, डॉ. अपरा त्रिपाठी, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ कुसुम रावत, डॉ. रमेश चन्द्र सहित एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…