सीडीओ द्वारा नहरों के सिल्ट सफाई के कार्यों का किया गया सत्यापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा सिल्ट सफाई कार्यों का सत्यापन किया गया।
देवरिया राजवाहा की कुल लम्बाई 53.000 कि०मी० है तथा डिस्चार्ज 240 क्यूसेक है। इसके कि०मी० 32.000 से कि०मी० 46.000 के मध्य सिल्ट सफाई का कार्य प्रस्तावित है। मौके पर देवरिया राजवाहा के कि०मी० 32.000 से 32.500 कि0मी0 के मध्य सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य संतोषजनक पाया गया। बताया गया कि इस माइनर पर अभी भी 8.00 किमी कार्य कराया जाना अवशेष है। निर्देशित किया गया कि अवशेष सिल्ट सफाई कार्य को 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण करायें।
सिरसिया राजवाहा राजवाहे की कुल लम्बाई 12.800 कि०मी० हैं तथा डिस्चार्ज 40 क्यूसेक है। इस नहर के पूरी रीच में सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया है। सिरसिया राजवाहा के कि0मी0 11.000 से 11.600 कि०मी० के मध्य सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य संतोषजनक पाया गया।
रघवापुर माइनर की कुल लम्बाई 3.200 कि०मी० है तथा डिस्चार्ज 4 क्यूसेक है। इस नहर के पूरी रीच में सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। नहर के हेड पर सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य संतोषजनक पाया गया। इस माइनर में अभी भी 400 मीटर सिल्ट सफाई का कार्य होना अवशेष है, जिसे 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देशित दिये गये।
सत्यापन के समय अधिशासी अभियन्ता दुर्गेश गर्ग, सहायक अभियन्ता अक्षय कुमार, जूनियर इन्जीनियर अनिता यादव, जूनियर इन्जीनियर अर्चना कुशवाहा, जूनियर इन्जीनियर कुमारी अंजुम आरा मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

2 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

2 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

2 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago