शहर में जगह-जगह पर किया गया वाहन चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में कई जगहों पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान किया गया। जिसमें कई जगहों पर जनपद यातायात प्रभारी भूपेंद्र सिंह और यातायात पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत यादव के संगठित टीम द्वारा जगह-जगह पर वाहन चेकिंग कर शहर को जाम से निजात दिलाने की व्यवस्था की गई। जिसमें कई जगहों पर वहां के वाहनों के चालान कर कोतवाली में भेज दिए गए और कुछ वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जिनके पास कागजात पूर्ण थे, उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
वहीं दूसरी ओर कसंया ढाला के समीप जो शहर को भीखमपुर रोड से जोड़ती है वहां पर आए दिन अक्सर इलेक्ट्रॉनिक रिक्शाओं की वजह से जाम देखने को मिलता है और विवाद की स्थिति खड़ा हो जाती है। और इधर की आम जनता को घंटो-घंटो जाम में खड़ा होना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए की इस पर कोई कठोर कदम उठाकर ई रिक्शा चालकों पर कठोर कार्रवाई कर अवैध स्टैंडों को उनके कब्जे से मुक्त कराए। जिससे कि आम जनमानस को यातायात में कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। और कसंया ढाला जाम से मुक्त रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

2 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

4 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

5 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

5 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

5 hours ago