वेदान्त त्रिपाठी बने किड्स ऑफ पूर्वांचल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ताज नाइन एएम संस्था द्वारा पूर्वाचल की प्रतिभाओं को उड़ान देने के लिए ताज किड्स मिस्टर, मिस व मिसेज पूर्वांचल का दूसरा सीजन आयोजित किया। यह कार्यक्रम गोरखनाथ क्षेत्र के नकहा स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया था।
ताज किड्स में लगभग 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी यहां आए हुए थे। इससमें खासकर गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बलरामपुर आदि जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में वेदान्त त्रिपाठी किड्स ऑफ पूर्वांचल बने। नौ वर्षीय वेदांत त्रिपाठी पादरी बाजार क्षेत्र के एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के कक्षा तीसरी के छात्र हैं। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, गुरुजनों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन टीम ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय की शिक्षिका सुनीता मिश्रा ने बताया कि शुरू से ही यह बच्चा बेहद होशियार रहा है। मॉडलिंग व नृत्य कला क्षेत्र में उसकी विशेष रूचि है। विद्यालय में भी वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। इससे उसकी प्रतिभा और भी निखर कर सामने आती है।
विद्यालय के चेयरमैन इं. संजीव कुमार ने कहा कि बच्चों का बहुमुखी विकास कराना ही हमारे विद्यालय का उद्देश्य है। इसके लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्रों के उत्तरोत्तर विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं।

प्रतियोगिता में इशिता मिस पूर्वांचल बनी तो वहीं डॉ. सुनीता को मिसेज पूर्वांचल का ताज मिला। रिद्धिमा गुप्ता के सर मिस टीन का खिताब सजा। प्रोगाम में अनामिका ठाकुर मिसेज पूर्वाचल गोल्ड की विजेता रही तो वहीं डॉ. सुनीता ने ताज मिसेज पूर्वांचल के डायमंड कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

5 minutes ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

12 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

42 minutes ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

1 hour ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

2 hours ago