स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने की गायत्री मंदिर स्थित सरोवर एवं उसके आसपास के मार्गों की सफाई

जनपदवासियों से श्रमदान के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छान्जलि अर्पित करने का किया अनुरोध

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आज जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी एवं सचिव नगर विकास अजय शुक्ला, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने गायत्री मंदिर स्थित सरोवर एवं उसके आसपास के मार्गों की सफाई की।इस अवसर पर नोडल अधिकारी अजय शुक्ला ने कहा की एक अक्टूबर को एक घंटे का स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपने परिवेश को स्वच्छ रखना है। स्वच्छ परिवेश से स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा और बीमारी से बचे रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं उसी तरह से सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने में योगदान दें। कूड़े को रोड पर न फेंके। उन्होंने जनपदवासियों से श्रमदान के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छान्जलि अर्पित करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता हमारी दिनचर्या का अभिन्न अंग होना चाहिए। यदि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति कर्तव्य भाव से प्रेरित हो तो जनपद स्वतः स्वच्छ एवं सुंदर दिखेगा। गीला कूड़ा एवं सूखे कूड़े का निस्तारण सजगता के साथ करना चाहिए। बिना जन भागीदारी के स्वच्छता अभियान की सफलता संभव नहीं। बच्चों को स्वच्छता से जुड़ी आदतों के बारे में जरूर बताना चाहिए। यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नोडल अधिकारी ने गौरी बाजार स्थित लवकनी ग्राम पंचायत का दौरा कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लवकनी में निर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) का निरीक्षण कर विभिन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों को इस संबंध में जागरूक करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात वे प्राथमिक विद्यालय, लवकनी पहुँचे जहां उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के संबन्ध में बताया और ग्राम पंचायत में प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लिए जागरूकता रैली को भी रवाना किया। नोडल अधिकारी ने टाउनहॉल स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, सुभाष चौक पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए रंगोली एवं राघव नगर में ब्राइट फ्यूचर समिति द्वारा की जा रही स्वच्छता जागरूकतापरक वॉल पेंटिंग कार्य का भी निरीक्षण किया।इसके अतिरिक्त शासन से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सीएमओ कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, तहसील कार्यालय, बीएसए कार्यालय, विकास खंड कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। सार्वजनिक स्थलों, पार्क, मलिन बस्तियों में भी जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

वक्त की किताब में दर्ज हैं कुछ नाम, विदा हुए मगर रह गया उनका पैगाम

कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…

24 minutes ago

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

32 minutes ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

42 minutes ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

59 minutes ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

11 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

11 hours ago