जनपद में उत्साह के साथ मनाया गया स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम

गांधी जयंती की पूर्व सन्ध्या बापू को अर्पित की गई स्वच्छांजलि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शहरों और गांवो को स्वच्छ बनाने हेतु सार्वजनिक कार्याे को प्रेरित करने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए उनकी जयंती की पूर्व सन्ध्या पर एक स्वच्छांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों व नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों, ब्लाकों, तहसील व जिला स्तर पर ‘‘एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए श्रमदान’’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस स्वच्छता अभिदान का मुख्य फोकस कूड़ा करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थानो पर वास्तविक रूप से सफाई गतिविधियों को संचालित करने पर गांव और शहर सुन्दर और स्वच्छ होंगे।
नगर की हृदय स्थल घण्टाघर पार्क में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शासन द्वारा नगर विकास के लिए नामित नोडल अधिकारी उप निदेशक नगर विकास सुनील यादव, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष सुधा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्य व संभ्रआन्तजन, स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण, समाजसेवी, व्यापारियों व उद्यमियों, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, ई.ओ. प्रमिता सिंह व अन्य अधिकारियों तथा आमजन के साथ श्रमदान में भाग लिया।
इस अवसर पर डीएम ने अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद बहराइच की ओर से तैयार कराये गये स्वच्छता गीत का विमोचन कर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किये गये बैनर पर हस्ताक्षर कर स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की।
एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम अन्तर्गत रेलवे ट्रैक के आस पास की झाड़ियां कचरा एवं रेलवे स्टेशन, बस अडडा, टोल प्लाजा व आस-पास के क्षेत्रों में सड़क के किनारे की पटरियों, तालाब, पोखर, पुलो के नीचे, बाजार, गलियों, पूजा स्थलो के आस पास का क्षेत्र, सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों के आस पास के क्षेत्र, मुख्य पर्यटन स्थल, वन्य जीव क्षेत्र, गौशाला, आवासीय मुहल्लों, अस्पताल, आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों एवं कालेजों के आस पास के क्षेत्र, पार्काे, खुली जगहों, मुख्य चौराहों एवं गन्दी बस्तियों आदि स्थलों पर विशेष सफाई एवं सिगिल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध के साथ अन्य विकल्प हेतु जागरूक किया गया तथा ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों के सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों की विशेष सफाई की गयी।

rkpnews@desk

Recent Posts

वक्त की किताब में दर्ज हैं कुछ नाम, विदा हुए मगर रह गया उनका पैगाम

कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…

14 minutes ago

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

22 minutes ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

32 minutes ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

49 minutes ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

10 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

11 hours ago