शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति, वन एवं वन्य जीव प्रभाग व माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, प्रभागीय एवं गंगा सभागार में किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अनु सिंह, द्वितीय स्थान राजकुमार वर्मा व तृतीय स्थान युवराज सिंह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन विभाग कार्यालय पर वृक्षारोपण कर किया गया। उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ सुशील कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कभी भी घर बनाने के लिए पेड़ न काटे, वृक्ष मानव जीवन के साथ वनीय जीव जंतु के लिए भी आवश्यक है जो प्रकृति को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इनके बिना जीवन अधूरा है, अतः एक वृक्ष लगाना सौ शुभ कार्य के समान हैं। डीपीओ नमामि गंगे डॉ विनय कुमार सक्सेना ने संचालन करते हुए कहा कि प्रकृति को हरा भरा रखना हमारा नैतिक और मानवीय कर्तव्य भी है, यह प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा का समर्पण भी हैं। तकनीकी सलाहकार जी आई जेड अविरल सक्सेना ने कहा कि धरती की हरियाली ही हमारी खुशहाली है। भारत के साथ आज अनेक देश वृक्ष और प्रकृति को बचाने का कार्य कर रही हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रूपक श्रीवास्तव ने कहा आप सभी बच्चे कही भी कोई पेड़ अगर उखड़ता देखे तो उसे सही करके पानी अवश्य डाले। क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने भी सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डी एस ग्रुप ऑफ कंप्यूटर ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट नवादा इन्देपुर शाहजहांपुर के संचालक अनूप सिंह कुशवाहा व सह-संचालक देव सिंह कुशवाहा, एमआर सिंधिया पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं समेत धनंजय सिंह, जितिन, नेहा सिंह, सुरभि सिंह, अलका सिंह, रंजना सिंह, हिमांशु सक्सेना, अंकित, नबील, गुफरान, गोविंद, विभिन्न माय भारत स्वयंसेवक व वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…