जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की हुई बैठक

आधी अधूरी तैयारी के कारण प्रधानाचार्य को लगाई डीएम ने फटकार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय विद्यालय देवरिया एवं चेरो की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में केन्द्रीय विद्यालय देवरिया के विद्यालय प्रबंध समिति की पिछली बैठक जो 02 सितंबर 2022 को आयोजित हुई थी उसके प्रगति की समीक्षा हुई, जिस पर कुछ बिन्दुओं को छोड़कर समिति ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद आगामी शिक्षण सत्र 2023-24 हेतु आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा हुई, जिसपर जिलाधिकारी ने कतिपय निर्देशों के साथ अपना अनुमोदन दिया। बैठक में आधी अधूरी तैयारी के साथ आने पर जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मद में धन होने के बावजूद बच्चों को शैक्षणिक टूर बना ले जाना लापरवाही को स्पष्ट करता है। जिलाधिकारी ने पुनः पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने का निर्देश दिया।बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल रजनीश त्रिपाठी, केंद्रीय विद्यालय देवरिया के प्रिंसिपल केरेश्वर प्रसाद विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

10 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

10 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

10 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

10 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

10 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

10 hours ago