मिट्टी के दीपक जलाकर दीपावली मनाएं-ओम प्रकाश चौबे
महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के भिटौली बाजार स्थित विंध्यवासिनी देवी शिक्षण संस्थान में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर
माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया शगुन चौबे द्वारा सरस्वती बंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा राम लीला का मंचन किया गया।
प्रबंधक ओम प्रकाश चौबे ने दीपावली पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि सभी को यह पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दीपक जलाकर मनाएं। प्रधानाचार्य जमिरुद्दीन खान, ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नागेश्वर , रामफल, अवधेश , अभिषेक शिवानी , अर्पिता , चांदनी , संगम , तनु , खुशी, दिवाकर, मुबारक, अभय, अमन, पवन, अंश, सृष्टि, सांची, शिवांगी, प्रिया, सलोनी, गुंजन सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…