सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर मतदाता जागरूकता पर हुए विविध कार्यक्रम

लोकतंत्र की रक्षा के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र, समुदाय से ऊपर उठकर करें मतदान

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे विद्यालय के आठवीं से बारहवीं के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चो ने मतदाता जागरूकता पर अत्याकर्षक रंगोली, बहुत सुंदर मेहंदी, विचारपरक निबंध, अनेकों प्रकार के मनमोहक स्लोगन एवं पेंटिंग प्रस्तुत किए। सलेमपुर के उपजिलाधिकारी गिरीश कुमार झा ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी छात्र छात्राओं, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को मतदाता के प्रभाव, एवं राष्ट्र में मतों का महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए निष्पक्ष एवं जाति, धर्म, वर्ग, संप्रदाय आदि से ऊपर उठकर मतदान करने की शपथ दिलाई। ने मतदान के महत्त्व पर बड़ा ही रोचक प्रकाश डाला। नायब तहसीलदार गोपाल जी ने एवं स्वीप नोडल चंदन गुप्ता ने सभी बच्चों को लोकतंत्र का महत्व समझते हुए अधिकतम मतदान की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वी के शुक्ल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया । कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका नेहा नाज , रानी बोस , सुभद्रा शर्मा, पुष्पांजलि मिश्रा, रूपाली गुप्ता, गोपाल जी त्रिपाठी, जगदीश नाथ तिवारी, बीके सिंह, सोमनाथ तिवारी, आरिफ अंसारी,रूपल वर्मा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago