देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत जनपद देवरिया को विभिन्न कार्यक्रमों की स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंघाड़ा, प्याज, लहसुन, जैविक खेती, घेराबन्दी, सब्जियों हेतु मचान, फूट कवर बंच कवर, बागों में पुराने पौधों / शाखाओं को निकालना, मसाला सीड (धनिया, मेथी, सौंफ, जीरा, अजवाइन), हल्दी, पॉवर नैपसेक स्प्रेयर (12-16 लीटर), ईको फेडली लाईट ट्रैप, केला, पपीता, ड्रैगन फूट, बेल, संकर शाकभाजी जनपद हेतु प्राप्त हुआ है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को dbt.uphorticulture.in पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के समय खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होगी। जिन किसानों को ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई हो रही है, वे नजदीकी जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे या जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते है, योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए किसान स0उ0नि0 सुशील शर्मा (8542011162), स0उ0नि0 रंजीत यादव (9918343346), वि0ख0स0 मणिराज शंकर (9555375276), वि0ख0स0 छांगुर प्रसाद (9792121428) के नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं।
फोटो goo पीलीभीत में वोटर लिस्ट का बड़ा खेल! 10,470 प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी, दो…
गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…
किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…
देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…