Categories: Uncategorized

संविदा नियुक्तियों के विरोध में विभिन्न संगठनों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
रेलवे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संविदा पर हो रही नियुक्तियों के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर स्टेशन अधीक्षक को अध्यक्ष रेलवे बोर्ड के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि रेलवे में रिक्त पदों पर युवाओं की बजाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति, बेरोजगार युवाओं और आरक्षित वर्गों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यह नीति युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

मुख्य महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने आरोप लगाया कि संविदा नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं है और केवल चहेते लोगों को ही इसका लाभ मिल रहा है। यह आम युवाओं के साथ खुली बेईमानी है।

महिला भीम आर्मी के संस्थापक सुरेंद्र बौद्ध ने कहा कि रिटायर्ड अफसरों की दोबारा नियुक्ति से नए उम्मीदवारों को अवसर नहीं मिल पा रहा है, जिससे देश में बेरोजगारी की दर और भी तेज़ी से बढ़ रही है।
सभी वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि जिसमें रेलवे में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए।रिक्त पदों पर योग्य युवाओं को स्थायी नियुक्ति दी जाए।आरक्षित वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों के अनुसार पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में संजयदीप कुशवाहा, अगमस्वरूप कुशवाहा, सुरेंद्र बौद्ध, श्रीकृष्ण, अभय कुमार, विजय कुमार, रामविश्वास, विजय गुप्ता समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गौ सदन में अचानक पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं की खुली पोल

मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…

33 minutes ago

गांव चलो अभियान: दोस्तपूरा शक्ति केंद्र पर स्वच्छता और जनसंपर्क से जागरूकता की नई पहल

स्वच्छता के साथ विकास का संदेश, दोस्तपूरा में भाजपा का विशेष अभियान कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की…

41 minutes ago

रेलवे ट्रैक पर मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…

53 minutes ago

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

10 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

18 hours ago