बलिया के छात्रनेता हेमंत यादव के परिजनों से तमाम संगठनों ने की मुलाकात

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बलिया में छात्रनेता हेमंत यादव की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव धड़सरा उनके पिता मनराज यादव से रिहाई मंच, संयुक्त किसान मोर्चा, ऑल इंडिया बैकवर्ड फेडरेशन, कारवां और सामाजिक न्याय मोर्चा के नेताओं ने की मुलाकात. प्रतिनिधिमंडल में रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत राज, संयुक्त किसान मोर्चा से बलवंत यादव, राघवेंद्र राम, लालू तिवारी, एआईबीईएफ, नेशनल सोशल जस्टिस मूवमेंट के राजेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, कारवां के अधिवक्ता विनोद यादव,अवधेश यादव ने मुलाकात की l नेताओं ने मांग की कि मृतक हेमंत यादव के परिजनों को 1 करोड़ रुपए, घायल आलोक यादव को 25 लाख रुपए, दोनों परिवारों की सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस, हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए, घटना की सीबीआई जांच कराई जाए।
रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि बलिया में दिन दहाड़े छात्रनेता की हत्या के बाद योगी आदित्यनाथ की चुप्पी ने सवर्ण सामंती तत्वों का हौसला बढ़ा रही है। सरेआम लाठी डंडों से लैस हिंसा करने वाले सवर्ण सामंती अपराधी सूबे की कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिए हैं।
प्रतिनिधि मंडल से परिजनों ने कहा कि दिन दहाड़े हत्या के तीन दिन होने को हैं पर अब तक मुख्य अभियुक्त शिप्रांत सिंह की गिरफ्तारी का न होना, महाविद्यालय के सीसीटीवी कैमरे का न काम करना, परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों का नदारद होना, चंद दूरी पर पुलिस चौकी के होने के बावजूद पुलिस का हेमंत, आलोक को बचाने के लिए न आना, हेमंत को तबतक पीटा गया जबतक कि वह अधमरा नहीं हो गया ये तथ्य बताते हैं कि, इस मामले में गहरी साजिश की गई है। हेमंत की रेकी करके दसियों की संख्या में सुनियोजित हत्या की गई।
परिजनों ने बताया कि हत्यारोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिप्रांत सिंह, मेढ़ी गांव के रणधीर सिंह को चुनाव लड़ाना चाहता था, हेमंत की मजबूत दावेदारी और लोकप्रियता के चलते उसने उसको मार डाला,जबकि गांव वालों का कहना है कि बीजेपी के विधायक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सवर्ण सामंती अपराधियों का संरक्षण करते रहे हैं, और इस घटना में उनके और बीजेपी नेताओं के दबाव के चलते पुलिस कार्रवाई में नरमी बरती जा रही है। इस मामले में एक अन्य युवक आलोक यादव जिसके बारे में गांव के लोगों ने बताया कि आंख में और शरीर पर गंभीर चोट के चलते वह वाराणसी के एक हॉस्पिटल में भर्ती है।
हेमंत के पिता मनराज यादव जो कि नासिक में सेना में तैनात हैं ने कहा कि हेमंत चुनाव की तैयारी कर रहा था, घटना की देर शाम उनको मालूम चला कि बेटे की हत्या कर दी गई है दूसरे दिन देर शाम वे आए, उनसे पूछने पर कि क्या बलिया एसपी, डीएम ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि एसपी ने बलिया उनको मिलने के लिए बुलाया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक छात्रनेता की दिन दहाड़े हत्या के बाद जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने परिजनों के साथ सहानुभूति तक व्यक्त नहीं की।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

57 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

59 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago