गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी बेलाहरा थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार किया गया औरअन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
इन का अपराध है विश्वविद्यालय के छात्रावास के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन होने के बाद छात्रावास के सामने रात्रि में हवाई फायरिंग करने व संत कबीर छात्रावास में तोड़-फोड़ करने के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । पूर्व में अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है । उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी बेलाहरा थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि विश्वविद्यालय गोरखपुर के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए मैं अपने मित्र यशपाल सिंह के नेतृत्व में और अन्य छात्रो के साथ धरना प्रदर्शन व नारे बाजी कर रहा था । धरने के बाद हम लोगो के बातो को विश्वविद्यालय के वार्डन द्वारा नहीं सुना गया तो हम लोग उत्तेजित होकर अपनी बातो को मनवाने व दबाव बनाने के लिए विश्वविद्यालय हास्टल के कमरो में तोड़ फोड कर आग लगा गया । इसी दौरान यशपाल के द्वारा हवाई फायरिंग भी की गयी थी । इन अभियुक्तों का नाम और अपराधिक इतिहास निम्न रहा है
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…
घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…
जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…
ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…