हेल्थ, वेलनेस एवं लाइफस्टाइल पर वैल्यू एडेड कोर्स संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 16 से 22 जून 2025 तक “हेल्थ, वेलनेस एवं लाइफस्टाइल” विषयक साप्ताहिक वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स का शुभारंभ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ।
सात दिवसीय कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन माध्यम से योग, प्राणायाम, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन शैली से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों में मनोरमा, अनुश्री और शैव्या शामिल रहीं।
डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने हैप्पी हार्मोन व डिप्रेशन पर जानकारी दी, वहीं डॉ. प्रशांत ने जीवनशैली आधारित रोगों पर चर्चा की।
कोर्स के कन्वीनर प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी ने इसे “अर्निंग बाय लर्निंग” की थीम से जोड़ते हुए युवाओं के लिए करियर के नए आयामों पर प्रकाश डाला। समापन अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वैल्यू एडेड कोर्स को व्यक्ति और समाज के बीच की कड़ी बताते हुए चयनात्मक आधुनिकता अपनाने का संदेश दिया।
प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी, जबकि प्रो. वशिष्ठ नारायण पांडे ने भोजन को औषधि के रूप में उपयोग करने की बात कही। देशभर से 90 से अधिक प्रतिभागियों व विशेषज्ञों ने कोर्स में भाग लिया।
डॉ. राकेश पांडे ने कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई और सभी सहयोगियों व प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. शशि द्विवेदी, डॉ. शशिमिता, किशन कुमार प्रजापति, विवेक पांडे, मधु उपाध्याय, प्रो. पूजा सिंह, डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. राजवीर सिंह चौहान, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र कुमार मधुकर एवं डॉ. साहिल महफूज भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago