मोहर्रम त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 27 जून से 07 जुलाई 2025 तक मनाए जाने वाले मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की शांति एवं सौहार्द की परंपरा को बनाए रखते हुए मोहर्रम को परंपरागत ढंग से, आपसी तालमेल एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि से संबंधित मुद्दों पर समिति सदस्यों से फीडबैक प्राप्त कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं ताजिया एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर अवरोधों की पहचान कर उन्हें दूर करें, साथ ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाए जाने की परंपरा को दोहराते हुए, गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम का त्योहार पूर्ववर्ती परंपराओं के अनुरूप ही मनाया जाएगा। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत को अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में त्वरित रूप से प्रशासन या पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री मीना ने त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाए जाने की अपील करते हुए सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे उप जिलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करें।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद में कुल 768 स्थानों पर ताजिए स्थापित किए जाने एवं 105 जुलूस निकाले जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने ताजियेदारों से अनुरोध किया कि ताजिए की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट तक ही सीमित रखी जाए, जिसमें ट्रॉली, ठेला अथवा वाहक की ऊंचाई भी शामिल हो। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ताजिए निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुपालन की पुष्टि करें।
सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों अथवा भ्रामक पोस्टों से सतर्क रहने एवं किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय सहित सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, विभागीय अधिकारी, अधिशासी अभियंता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, शांति समिति के सदस्य एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

42 seconds ago

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दुष्कर्म केस के आरोपी को जेल भेजने की धमकी

दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी…

13 minutes ago

एक सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पीड़ित ने एसपी व जनसुनवाई केंद्र पर लगाई गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में किराने की दुकान में हुई चोरी का…

22 minutes ago

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

8 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

8 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

8 hours ago