उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16.35 लाख की साइबर ठगी करने वाला इनामी आरोपी बिहार से गिरफ्तार

पौड़ी /उत्तराखंड (राष्ट्र की परम्परा) उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 16.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक इनामी साइबर अपराधी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी साजिद खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, कोटद्वार क्षेत्र की दो पीड़ितों — आरती बेलवाल और गणेश चौधरी — ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपियों ने परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर आरती बेलवाल से 6.90 लाख रुपये और गणेश चौधरी से 9.45 लाख रुपये ठग लिए थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों घटनाएं एक ही साइबर गिरोह द्वारा अंजाम दी गई हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और अन्य इनपुट के आधार पर 24 जून को साजिद खान को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद साजिद को पौड़ी लाया गया और बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठगी के ऐसे मामलों में लोग अनजान कॉल या धमकी भरे संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Editor CP pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

2 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

4 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

4 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

4 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

4 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

11 hours ago