पटना (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटा पहाड़ी इलाके में पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक SUV से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, वाहन की तलाशी के दौरान करीब ₹43 लाख नकद, साथ ही सोने और चांदी के आभूषण मिले।
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक इस बड़ी रकम और आभूषणों के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। फिलहाल SUV को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी नकदी और आभूषण मिलने के बाद जांच एजेंसियों को भी सूचना दी जाएगी। माना जा रहा है कि यह रकम किसी अवैध लेन-देन या चुनावी गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भी बड़ी बरामदगी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…