उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का चुनाव संपन्न

विजय बहादुर सिंह संरक्षक और विजय प्रताप सिंह अध्यक्ष बने

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद के वार्षिक सम्मेलन, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद के प्रांतीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल और प्रांतीय महामंत्री डॉ. रविन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह को संरक्षक और विजय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में दीन बंधु शुक्ला को कार्यकारी अध्यक्ष, ओबैदुल्लाह खान को जिला मंत्री और मृगेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्रीनिवास शुक्ल ने माध्यमिक शिक्षा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान चुनौतियों पर विचार रखें। विशिष्ट अतिथि डॉ. रविन्द्र त्रिपाठी ने प्रधानाचार्यों के अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने महराजगंज की शैक्षिक प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि 2025 की बोर्ड परीक्षा में जिले ने प्रदेश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो शिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।वित्त एवं‌ लेखाधिकारी अबरार आलम ने भारतीय और आधुनिक शिक्षा पद्धति की तुलनात्मक समीक्षा की और शिक्षा में नवाचार को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं परिषद के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह का सम्मान किया गया। साथ ही, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह को जनपदीय संरक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहें।
इस दौरान डॉ. हरिन्द्र यादव, डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, अनिल कुमार विद्यार्थी, डॉ.बृजेश कुमार पाण्डेय, रवि कान्त जाटव, गिरिजा शंकर अग्रवाल, तेज प्रताप सिंह, डॉ. रामअवतार, डॉ. कृष्ण कुमार सहित जनपद के तमाम प्रधानाचार्य उपस्थित रहें। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य अजय पाण्डेय द्वारा किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

26 minutes ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

27 minutes ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

28 minutes ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

1 hour ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

1 hour ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

2 hours ago