चावल गेहूँ चोरी करने वाले आरोपी को भेजा जेल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले जय बहादुर सिंह पुत्र अम्बिका सिंघ व शिवनाथ चौहान पुत्र जंगली चौहान द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि, एक आरोपी द्वारा हम लोगो के घरों में घुस कर एक बोरी गेंहू चावल एवं एक बोरी चावल चुराई गयी हैं । तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपरवार के निवासी जय बहादुर सिंह पुत्र अम्बिका सिंह व शिवनाथ चौहान पुत्र जंगली चौहान ने बीते दिनों थाने में तहरीर देकर बताया है कि, चांद पासवान उर्फ सतीस पुत्र सुदर्शन पासवान द्वारा हम लोगो के घर से एक बोरी चावल एवं एक बोरी गेहूँ चुराया गया ।पुलिस ने अभियुक्त द्वारा चोरी किये गए एक बोरी से 30 किग्रा चावल व दूसरे बोरी से 20 किग्रा गेहूँ के साथ आरोपीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि, आरोपी के पास से चोरी किया गया गेंहू व चावल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

22 minutes ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 hour ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 hour ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

2 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

2 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago