संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मारवाड़ी युवा मंच की जनपदीय नगर इकाई का बृहस्पतिवार को एक होटल में प्रांतीय सहायक मंत्री नीरज जालान और अभिषेक खाटूवाल की देख-रेख में गठन किया गया। जिसमें मारवाड़ी समाज के लोगों ने सर्वसम्मत से आदित्य रुंगटा को जिला संरक्षक, अभिनव अग्रवाल को अध्यक्ष एवं कैलाशपति रुंगटा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके साथ ही रवि कुमार अग्रवाल को सचिव, विशाल रुंगटा को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इनके अतिरिक्त नई कार्यकारणी में सौरव अग्रवाल, गणेश रुंगटा, सौरभ छापड़िया और उत्सव रुंगटा को भी शामिल किया गया। मनोनयन के पाश्चात्य पदाधिकारियों को प्रांतीय अधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वाहन कुशलता पूर्वक करने के संकल्प लेते हुए संस्था व समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए और संस्था के नियमों का पालन करने की बात कही।
नव गठित मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों को समाज के लोगों बधाई दी है।
लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…
सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…