‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025’ का भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन


लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 4 से 6 जुलाई तक चलेगा आम का उत्सव, देश-विदेश से जुटे आम उत्पादक और खरीदार

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश सरकार के horticulture विभाग द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025’ का मुख्य मंत्री करेंगे भव्य शुभारंभ। राजधानी लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय यह महोत्सव 4 से 6 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 10 बजे विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने आम उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश की धरती न केवल कृषि में अग्रणी है, बल्कि आम की मिठास ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई है।”

300 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित

इस बार के महोत्सव में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना सहित कई राज्यों के बागवान हिस्सा ले रहे हैं। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अम्रपाली, रतौल, तोतापरी, मलिका और फजली जैसे आमों की 300 से अधिक किस्में इस महोत्सव की शोभा बढ़ा रही हैं। साथ ही, जैविक आम उत्पादकों को भी प्रमुखता दी गई है।

आम से जुड़ी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

आम महोत्सव में ‘बेस्ट मैंगो प्रदर्शक प्रतियोगिता’, ‘मैंगो फूड फेस्टिवल’, ‘चित्रकला प्रतियोगिता’, और ‘बाल आम ज्ञान प्रतियोगिता’ जैसे आयोजन बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य और कवि सम्मेलन दर्शकों को आम महोत्सव के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता का भी आनंद दे रहे हैं।

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि, “प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य के तहत इस महोत्सव को एक बिजनेस प्लेटफॉर्म बना रही है। इससे किसानों को सीधे खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा और उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक बागवानी तकनीकों और जीआई टैग वाले आमों को भी प्रमोट किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय खरीददारों की भागीदारी

इस वर्ष महोत्सव की विशेषता यह भी है कि इसमें दुबई, अमेरिका, जापान और यूरोप से भी व्यापारी और आम के शौकीन शामिल हो रहे हैं। इससे उत्तर प्रदेश के आमों को निर्यात बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम

अवध शिल्पग्राम को सजाया गया है और आम महोत्सव के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पार्किंग, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है। महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

1 hour ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

2 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago