उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का फीता काट कर विधायक गण ने किया शुभारम्भ

यूपी दिवस पर विकास भवन के डीपीआरसी में किया गया कार्यक्रमों का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की उपस्थिति में विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक गण ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने विभिन्न विभागों व स्वंय सहायता समूह के उत्पादों/योजनाओं से सम्बंधित लगाये गये प्रदर्शनी/स्टॉल का अवलोकन करते हुए आवश्यक मार्ग दर्शन दिया। उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा लगाये गये स्टाल का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए महिलाओं एवं बच्चों का अन्नप्रासन व गोद भराई की गयी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की भव्यता पर विधायक सदर अंकुरराज तिवारी नेे सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उत्तर प्रदेश अपने आप में बृहद सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है तभी हमारा प्रदेश विकास की नई उचाईयों को छुएगा।
उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जनपद एवं प्रदेश के चौमुखी विकास में अपना बेहतर योगदान देने की अपील भी किया।
विधायक श्री तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस आज इसलिए मनाया जा रहा है क्योकि आज प्रदेश बदलता हुआ नजर आ रहा है 25 करोड़ आबादी वाला राज्य होने के साथ-साथ प्रकृति भी अनुकूल है इसलिए यहा सभी ऋषिमुनि भगवान, कवि जन्म लियें। देश के स्वतत्रता संग्राम में उप्र के वीरनारियों सहित देश भक्तों की अहम भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यहां पर व्यापारी अपने व्यापार के साथ-साथ अपने को सुरक्षित भी महशूश कर रहे है। 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में दंगा नियत्रंण हो रही विचारधार बदल रही है। समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी जनमानस को शुभकामना देते हुए हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज गौरव का विषय है उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुझे यह कहने पर हर्ष हो रहा है कि हमारा प्रदेश भगवान राम, कृष्ण, ऋषिमुनि का प्रदेश है। महान कबीर दास, सूरदास, तुलसीदास आदि ने जन्म लिया है इसी कारण यह प्रदेश धन्य है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को यह प्रदेश उत्तर प्रदेश के नाम से बना है इस लिए 24 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है। मई 2017 से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को सुन्दर प्रस्तुतिकरण पर उनकों धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया।
विधायक धनघटा गणेश चौहान उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर संत कबीर दास जी धरती को नमन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस इस लिए मनाया जा रहा है कि देश में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा आबादी वाला प्रदेश होने के साथ-साथ यहां पर व्यापारी एवं किसान भाई लाभान्वित हो रहें। नौजवान मुख्यमंत्री युवा कल्याण योजना के माध्यम से आगे बढ़ रहा हैं महिलाएं अपने को सुरक्षित महशूश कर रही है। महिलाएं समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर हो रही है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। उन्होनें पूरे विश्व में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को श्रेष्ठतम तथा अनुकरणीय बताते हुए तथा उत्तर प्रदेश की प्रगति एवं यहां के लोगो में आपसी भाईचारा, अमन-चैन एवं सौहार्द के भावना की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई ऊचाईयों तक ले जाने के लिए हम सभी को सजगता के साथ समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में जनपद के विभिन्न विकास विभागों जैसे- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रोबेशन, समाज कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण, पिछड़ा वर्ग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, नगरीय विकास विभाग, सेवायोजन, कौशल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा उनके योजनाओं से सम्बंधित उत्पादों का स्टाल/प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग से सम्बंधित योजनाओं को विस्तार से बताया गया।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित सभी दर्शकों, छात्र/छात्राओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि उद्योग एवं उद्यमियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए जिससे उद्यमिता को बढावा मिले और आधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो सकें। उन्होंने ओडीओपी योजनान्तर्गत होजरी उद्यमी के अच्छा उद्योग करने तथा स्वास्थ्य विभाग के लाभार्थी, कृषि विभाग के लाभार्थी, पीएम मातृ बन्दना योजना के लाभार्थी, सीएम आवास के लाभार्थी, दिव्यांग विभाग के योजना के लाभार्थी, प्रोबेशन विभाग के लाभार्थी एवं अन्य विभागों के लाभार्थियों द्वारा केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की सराहना करते हुए अपने सफलता की कहानी अपनी जुबानी व्यक्त किया। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों/प्रतिभागियों को अपने-अपने विभाग द्वारा अच्छा करने वालों को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी दिया गया। उन्होंने छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न थीमों पर आधारित बनाई गयी रंगोली का अवलोकन करते हुए छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा इस अवसर पर सभी के उपस्थित होने का आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक का कार्यक्रम/नृत्य प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात जनप्रतिनिधिगणों द्वारा उपस्थित लोगो को राष्ट्रीय मतदाता दिवस सम्बंधित शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी मनरेगा जीशान रिजवी, पीडी संजय कुमार नायक, उप कृषि निदेकश डा. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, प्रधानाचार्या निशा यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता तिवारी, जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेश कुमार शुक्ल, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सर्किल रेट बढ़ोतरी के विरोध में बरहज बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सर्किल रेट में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में Bar Association Barhaj…

1 hour ago

छोटी सी भलाई

✍️ डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ एक नाविक ने एक पेंटर को बुलायाऔर अपनी नाव…

1 hour ago

सऊदी अरब में काम कर रहे युवक से 8 दिन से संपर्क टूटा, महराजगंज के परिवार में बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के Paratawal Block क्षेत्र के Barwan Urf Sierhin Bhar…

2 hours ago

महराजगंज: हेड कांस्टेबल दिलीप गुप्ता बने उपनिरीक्षक, एसपी सोमेंद्र मीना ने कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज पुलिस विभाग में सोमवार को खुशी का माहौल देखने…

2 hours ago

परतावल नगर पंचायत को मिले तीन मनोनीत सभासद, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल नगर पंचायत में शासन द्वारा तीन लोगों को मनोनीत सभासद…

2 hours ago