घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा तिवारी का मामला
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा तिवारी सिवान से मंगलवार की रात साखू का विशाल एक पेड़ अज्ञात चोर काटकर उठा ले गए। किसान रामनरेश सिंह निवासी ग्राम ढेकही बिरैचा टोला ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पुराना साखू का मोटा पेड़ था। अज्ञात चोरों की नजर इस कदर टेढ़ी हुई कि मंगलवार की रातो-रात पेड़ काट चोर उठा ले गए। घुघली क्षेत्र में पेड़ चोरी का सिलसिला कोई नया नहीं है। बीते दिनो इसी बागीचे के आसपास से दर्जनों पेड़ों को अज्ञात चोरों ने रातों रात कट कर उठा ले गए। चोरी की लगातार हो रही घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत
है। किसान पेड़ की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है। इस संदर्भ में घुघली पुलिस पेड़ चोरी की सूचना पर कार्रवाई में जुट गई है।
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…
फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…
फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…
40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…