108 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय रोजगार मेला बुधवार को राजकीय आई०टी०आई० पडरौना में उ०प्र० कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे व विशिष्ट अतिथि विधायक खड्डा व पडरौना के द्वारा रोजगार मेला का शुभारम्भ किया गया एवं अपने सम्बोधन में ब्लाक स्तरीय रोजगार मेला को रोजगार आपके द्वार व युवाओं के लिये अत्यन्त ही लाभप्रद बताते हुये, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। रोजगार मेला में अधिक से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किये तथा चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अपने आकांक्षाओं को एक नई पंख दिये। रोजगार मेला में कुल 10 नियोक्ता कम्पनी क्रमशः मारूति सुजुकी, टाटा, नवोदित फाउण्डेशन, ब्राईट पयूचर, एस०एन० इन्स्ट्रीयूट फार फिमेल, ई-कार्ट, एल०आई०सी०, वेलस्पेन इण्डिया, डिसेट, रेड हिल, ने प्रतिभाग किया । उक्त रोजगार मेला में 321 अभ्यर्थियों ने विभिन्न नियोक्ता कम्पनीयों में साक्षात्कार दिये । साक्षात्कार के माध्यम से कुल 108 अभ्यर्थीयों का रोजगार हेतु चयन किया गया है, जिन्हें 10000 से 21000 तक सैलरी प्राप्त होगा।
उक्त रोजगार मेला में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन दीपक कुमार यादव, नथुनी प्रसाद, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० नौरंगिया (मेला प्रभारी), पारस नाथ वर्मा वरिष्ठ कार्यदेशक, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह जिला कौशल प्रबन्धक, अभय श्रीवास्तव जिला कौशल प्रबन्धक, विनय पाण्डेय जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, राकेश मणि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

2 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

4 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

5 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

7 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

7 hours ago