छात्रों को आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित में मजबूती मजबूती प्रदान करना उद्देश्य
एफएलएन प्रशिक्षण के छठवें चक्र का अंतिम दिन
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित को मजबूती प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षक द्वारा प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का कक्षाकक्ष में प्रयोग करने से बच्चों का मानसिक विकास मजबूत होगा। यह बातें बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कही। वह दुदही बीआरसी परिसर में चल रहे निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के छठवें चरण के अंतिम दिन शनिवार को समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। संदर्भदातागण एआरपी अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक बिंदु एवं विकास, विद्यालय पूर्व की तैयारी, भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने पर चर्चा की। इस दौरान सन्तोष कुमार कुशवाहा, धनंजय कुमार सिंह, शमा परवीन, सुमित कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, मुनीब प्रसाद, रमेश यादव, अमित कुमार, प्रेमचन्द कुशवाहा, रवीन्द्र कुमार, अविनाश प्रताप, रजनीश कुमार मिश्र, नगेन्द्र प्रताप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…