ठूठीबारी पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला रवि, परिजनों ने जताया आभार
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले आठ वर्षीय बालक को लेकर परिजनों की चिंता उस समय बढ़ गई, जब काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई ठूठीबारी पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के वापस मिलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
जानकारी के अनुसार ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम धरमौली निवासी आठ वर्षीय रवि चौधरी पुत्र राजदेव चौधरी सात सितंबर को किसी बात को लेकर मां की डांट से नाराज हो गया। इसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब परिजनों को उसके घर पर नहीं होने की जानकारी हुई तो उन्होंने आस-पास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी ठूठीबारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने संभावित स्थानों पर पहुंच कर खोजबीन और चेकिंग की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और करीब दो घंटे के भीतर रवि चौधरी सकुशल मिल गया।
पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। लंबे समय से चिंता में डूबे परिजनों ने बच्चे को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और ठूठीबारी पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गुमशुदा और भटके हुए बच्चों की त्वरित बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है। इस सफल अभियान में उप-निरीक्षक अजय कुमार यादव, आरक्षी मनोहर यादव और आरक्षी अभिषेक चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…