मनरेगा जांच में अनियमितताओं को लेकर बवाल, शिकायतकर्ता बोले- ‘जांच महज दिखावा’

भाटी और नरहनी गांवों में 45 मिनट में निपटी जांच, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नवानगर ब्लॉक के भाटी और नरहनी गांव में की गई जांच अब विवादों में घिर गई है। बुधवार को मनरेगा डीसी ऋचा सिंह द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण को लेकर ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं में नाराज़गी है जांच के दौरान डीसी ने महज 45 मिनट में दोनों गांवों का निरीक्षण पूरा कर लिया, जिससे शिकायतकर्ताओं ने इसे ‘कोरी औपचारिकता’ बताया है। भाटी गांव के शिकायतकर्ता राकेश कुमार राय ने बताया कि उन्हें जांच की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि, “जांच से महज एक घंटे पहले मनरेगा एपीओ ने फोन कर जानकारी दी। जब तक मैं मौके पर पहुंचा, जांच अधिकारी स्थल से जा चुकी थीं। राकेश ने जांच को केवल दिखावा बताते हुए कहा, “प्रक्रिया में न कोई पारदर्शिता रही और न ही शिकायतकर्ता की बात सुनी गई। यह जांच सिर्फ कागज़ों में पूरी कर ली गई।”इसी प्रकार नरहनी गांव के धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिन्होंने एकसार पोखरे में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी, ने भी यही आरोप दोहराया। उन्होंने कहा, “जब शिकायतकर्ता को ही मौके पर बुलाया नहीं गया, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय से सूचना दी जाती और सभी पक्षों को शामिल किया जाता, तो जांच अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय हो सकती थी।अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इन आरोपों और असंतोषजनक जांच प्रक्रिया को लेकर क्या रुख अपनाता है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय पुन: जांच की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

1 hour ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

1 hour ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

2 hours ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

2 hours ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

2 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

2 hours ago