कस्तूरबा विद्यालय कैंथोला का उच्चीकरण कार्य प्रारम्भ

बालपुर/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)। कस्तूरबा विद्यालय कैथोला को उच्चीकृत करके इंटर कालेज बनाने की तैयारी चल रही है।इसको लेकर नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ज्यादा शिकायतें मिलने के चलते तत्कालीन वार्डन का तबादला कर दिया गया। यहां कार्यरत तीनों शिक्षिकाएं पढ़ाने के बजाय मंगलवार को कक्षा के बाहर धूप सेंकती हुई पाई गई।
हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत कैथोला में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इसमें अभी तक कक्षा 1 से लेकर 8 तक की छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था चल रही थी। अब इसको उच्चीकृत करके इंटर कालेज बनाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण अचानक बिना किसी सूचना के रोक दिया गया और अभी तक आधा अधूरा निर्माण ठप पड़ा हुआ है।
इस विद्यालय में 100 छात्राओं का पंजीकरण किया जाता है। साथ में उनके रहने खाने पीने सभी की व्यवस्था सरकार करती रही है। यहां पर अध्यापिका गिरिजा देवी, सुनीता रावत, मोहिनी,लेखाकार गायत्री व चौकीदार समेत 5 कर्मचारी कार्यरत है। इस विद्यालय में मानक के मुताबिक शिक्षकों की भारी कमी है। 1 स्थायी व 2 अस्थाई शिक्षकों के कंधे पर छात्राओं को पढ़ाने का बोझ डाला गया है।
यह विद्यालय वार्डेन विहीन संचालित हो रहा है। यहां कार्यरत वार्डेन उर्मिला मौर्या का ज्यादा शिकायतें मिलने के कारण हुए विवाद में मुजेहना तबादला कर दिया गया। यह यहां पर तीन साल वार्डेन के पद पर कार्यरत रही है। इनसे पूर्व की वार्डेन किरन वर्मा का तबादला कस्तूरबा विद्यालय झंझरी के लिए कर दिया गया। जब मौजूदा व पूर्व वार्डेन का तबादला नवंबर माह में कर दिया गया तब जाकर विवाद शान्ति हुआ और सुचारूरूप से शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। यहां का मामला थाना कटराबाजार की पुलिस से लेकर डीएम के यहां तक गया।
आवासीय विद्यालय होने के नाते नये भवन के साथ छात्राओं के रहने के लिए होस्टल भी तैयार किया जा रहा है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद ने बताया कि क्षेत्र की छात्राओं को एक छत के नीचे इन्टर तक की शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा विद्यालय परिसर में नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है। रही बात शिक्षकों के भारी कमी की तो उसके लिए नई भर्ती की जा रही है।यहां कार्यरत वार्डेन की ज्यादा शिकायतें मिलने के कारण तबादला कर दिया गया है तभी से यह पद खाली चल रहा है। तब तक के लिए यहां के वार्डेन का चार्ज पूर्व में यहां कार्यरत रही और वर्तमान समय में झंझरी में कार्यरत किरण वर्मा को सौंपा गया है।
कस्तूरबा विद्यालय की इन्टरमीडिएट की छात्राओं के रहने को लेकर एक छात्रावास का निर्माण कैथोला ग्रामपंचायत के गांव अयोध्यापुरवा में करीब 5 साल से कराया जा रहा है। अभी इसका निर्माण आधा अधूरा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

11 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

12 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

15 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

15 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

2 days ago