सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये गये है। यह निर्देशित किया गया कि 21 दिसंबर 2022 तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 13 आवास अवशेष है, जिसमें बनकटा 02, बरहज 02, भलुअनी 03, भटनी 03, सलेमपुर 02 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 21 दिसंबर 2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 34 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 06, बनकटा 07, बरहज 01, भागलपुर 1, भलुअनी 01, भटनी 03, भाटपाररानी 00, सदर 01, देसही देवरिया 01,गौरीबाजार 02, लार 05, पथरदेवा 03, रूद्रपुर 02, सलेमपुर 01 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 21 दिसंबर 2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2022-23 अन्तर्गत स्वीकृत हुए आवासों के नींव स्तर का निर्माण पूर्ण करते हुए द्वितीय किस्त निर्गत करने के निर्देश दिए गये। बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग कराई जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत पूर्णता हेतु अवशेष लाभार्थियों की रिर्पोट, कारण एवं उसके सम्बन्ध में वि०ख० द्वारा किए गये प्रयास के विवरण सहित रिर्पोट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिये गये।
आवास प्लस की पात्रता सूची में अवशेष अपात्रों का रिमाण्ड तत्काल किए जाने हेतु निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 एवं 2020-21 में आवास निर्माण की प्रगति अर्जित न किए जाने पर कठोर चेतावनी निर्गत किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago