UP News: आलू और केले के छिलके अब कचरा नहीं, सेहत सुधारने वाला ‘रेसिस्टेंट स्टार्च’ बनाएंगे लविवि के वैज्ञानिक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लखनऊ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा शोध कर दिखाया है। अब आलू और केले के छिलके, चावल की भूसी और कृषि अपशिष्ट जैसी बेकार चीजें कचरा नहीं रहेंगी, बल्कि इनसे बनने वाला रेसिस्टेंट स्टार्च (Resistant Starch) लोगों की सेहत सुधारने में मदद करेगा।

वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने इस अभिनव तकनीक को विकसित किया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। उनका यह शोध प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल Bioresource Technology में प्रकाशित हुआ है।

खाद्य अपशिष्ट से सेहतमंद उत्पाद

डॉ. प्रदीप के अनुसार, उनकी टीम ने एंजाइम तकनीक, अल्ट्रासाउंड विधि और थर्मल प्रोसेसिंग जैसी पर्यावरण अनुकूल (ग्रीन टेक्नोलॉजी) विधियों का प्रयोग कर एक ऐसा रेसिस्टेंट स्टार्च तैयार किया है जो:

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है,

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है,

और लंबे समय तक भूख न लगने में मदद करता है।

उन्होंने बताया कि यह तकनीक सरल, सस्ती और टिकाऊ है, जबकि वर्तमान में उपलब्ध विधियां महंगी और जटिल हैं।

क्या है रेसिस्टेंट स्टार्च?

रेसिस्टेंट स्टार्च (Resistant Starch) एक विशेष प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है जो छोटी आंत में नहीं पचता और सीधे बड़ी आंत में पहुंचता है। वहां यह गुड बैक्टीरिया (लाभकारी जीवाणुओं) के लिए भोजन का काम करता है।
इसके फायदे:

ब्लड शुगर नियंत्रण, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार, आंत और पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनाना

आलू, कच्चे केले, फलियां, और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से रेसिस्टेंट स्टार्च पाया जाता है।

डॉ. प्रदीप कुमार के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. प्रदीप ने कहा कि यह शोध न केवल स्वास्थ्य लाभ के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भी उपयोगी है।
उनके मुताबिक, यदि इस विधि का औद्योगिक स्तर पर उपयोग किया जाए तो कृषि अपशिष्ट से हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स तैयार किए जा सकते हैं।

लविवि प्रवक्ता ने क्या कहा

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह शोध एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा,

“यदि खाद्य अपशिष्ट का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों का निर्माण भी संभव है।”

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

8 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

10 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

10 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

10 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

11 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

11 hours ago