यूपी सरकार शुरू कर रही “GST सुधार जागरूकता अभियान”, बाजारों में लगेंगे स्वदेशी पोस्टर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश सरकार आज से “GST सुधार जागरूकता अभियान” की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जीएसटी सुधारों का लाभ आम जनता तक पहुंचाना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है।

यह अभियान 22 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान मंत्री, सांसद, विधायक और पार्षद प्रतिदिन 1 से 2 घंटे बाजारों में मौजूद रहेंगे और लोगों को जीएसटी सुधारों के बारे में जानकारी देंगे। सरकार का मानना है कि जमीन पर उतरकर ही इन सुधारों का वास्तविक असर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-way-is-clear-for-recruitment-in-junior-high-schools-the-recruitment-process-has-started-for-1500-posts/

अभियान के तहत प्रदेश भर के बाजारों और दुकानों में पोस्टर लगाए जाएंगे। इनमें से प्रमुख स्लोगन होगा – “गर्व से कहो, यह स्वदेशी है।” इसके जरिए न केवल जीएसटी सुधारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा बल्कि देशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/pakistan-fires-at-kupwara-border-shelling-lasts-for-40-minutes/

वित्त मंत्रालय और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि व्यापारी वर्ग और आम उपभोक्ता दोनों को जीएसटी में हुए बदलाव की जानकारी मिल सके। सरकार का दावा है कि नए जीएसटी सुधार व्यापार को आसान और पारदर्शी बनाएंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभियान प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत करेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

18 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

19 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

19 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

19 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

19 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago