नए आवेदकों को चुकानी होगी 1 लाख डॉलर की फीस, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क), USA – अमेरिका ने H-1B वीज़ा को लेकर बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अब नए H-1B वीज़ा आवेदकों को एकमुश्त 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) फीस चुकानी होगी। व्हाइट हाउस की ओर से साफ किया गया है कि यह सालाना शुल्क नहीं बल्कि वन-टाइम फीस होगी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/ram-katha-will-resonate-for-12-days-in-patna-gandhi-maidan/

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा कि यह नियम सिर्फ नए आवेदन करने वालों पर लागू होगा। जिनके पास पहले से H-1B वीज़ा है, उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। मौजूदा वीज़ा धारक और पहले से अमेरिका में कार्यरत पेशेवर इस नियम से प्रभावित नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/city-co-transferred-in-connection-with-protest-against-rahul-gandhis-convoy/

USCIS (United States Citizenship and Immigration Services) और व्हाइट हाउस ने इस फैसले को स्पष्ट करते हुए कहा कि H-1B वीज़ा प्रणाली को और पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

H-1B वीज़ा भारतीय पेशेवरों के लिए बेहद अहम माना जाता है, खासकर आईटी और टेक सेक्टर में। नए नियम के बाद आवेदन प्रक्रिया महंगी जरूर होगी, लेकिन व्हाइट हाउस का दावा है कि इससे आवेदन की गुणवत्ता और वैधता में सुधार होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव भारतीय आवेदकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा, क्योंकि हर साल हजारों भारतीय पेशेवर अमेरिका में नौकरी पाने के लिए H-1B वीज़ा के लिए आवेदन करते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

1 hour ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

2 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

2 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

4 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

4 hours ago