गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपए का इनामी पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार, बेलघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्कर पशुओं की तस्करी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस खबर को भी पढ़ें – ।https://rkpnewsup.com/up-government-is-starting-gst-reform-awareness-campaign-swadeshi-posters-will-be-put-up-in-the-markets/
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा।पकड़े गए तस्कर की पहचान पुलिस ने की है और बताया कि उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मौके से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में शामिल टीम को बधाई दी और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं फरार अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…