सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारी सी.आर.ओ. देवेन्द्र पाल सिंह ने व्यवस्थापकों, ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए सीसीटीवी कैमरों को प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाय। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के संचालन के लिए परिषद द्वारा उपलब्ध करायी गयी निर्देश पुस्तिका समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध करा दी गयी है। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सादी उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्नपत्रों के सील्ड बण्डल उपलब्ध कराने का कार्य 20 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। परीक्षा समापित के उपरान्त प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली के सील्ड पैकेट संकलन केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच एवं उप संकलन केन्द्र श्री शंकर इण्टर कालेज नानपारा को समयानुसार उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर सामूहिक नकल रोकने के साथ-साथ केन्द्र पर रखे प्रश्नपत्रों के लिफाफे की गोपनीयता स्थिर रखने के लिए परीक्षा अवधि में केन्द्र पर आकस्मिक जॉच के भी प्रबन्ध किये गये हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

1 hour ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

1 hour ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago