बकाया वेतन भुगतान के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया ठेकेदार के आवास का घेराव

चितबड़ागांव/ बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत चितबडागांव में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार को माधव बाबा इन्टर प्राइजेज के मनमाना वेतन की मांग को लेकर हंगामा किया। बताते चलें कि नगरपंचायत चितबडागांव के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार द्वारा प्रशासनिक कार्यकाल में नगरपंचायत के साफ़ सफाई आदि कार्यों के लिए जेम पोटल द्वारा अपने चहेते ठेकेदार एवं मकान मालिक की फ़ार्म माधव बाबा इन्टर प्राइजेज को 11 माह के लिए दिया था, जिसको पुनः तीन माह तक के लिए बढ़ाया गया था जो 15 नवंबर 2023 को समाप्त हो चुका है। जिसके बिना अब तक बिना वेतन के आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे थे। लगातार तीन माह से बकाया वेतन को लेकर गुस्साये कर्मचारियों ने कार्यदाई फ़ार्म पर मनमानी का आरोप व वेतन को लेकर काम बंद कर दिया, साथ ही फ़ार्म वेतन व ईपीएफ के भुगतान न करने का आरोप लगाया। भुगतान नहीं होने से आक्रोशशित कर्मचारियों ने सोमवार को ठेकेदार के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही ठेकेदार को चेताया कि दो दिन के अन्दर बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो लोग ठेकेदार के आवास पर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
जानकारी के लिए बताते चले की आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने 2 फरवरी 2024 से कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। जिसके चलते नगरपंचायत में साफ़ सफाई व्यवस्था पुरी तरह चरमराई गई है।
इस मौके पर कर्मचारी अरविंद कुमार, संदीप कुमार,राजू सिंह , बृजेश सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, अक्षय कुमार तिवारी,हरेन्द वर्मा, दुर्गेश,सुरज रावत,करन कुमार, परमेश्वर राम सिंह तीन दर्जन से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
इस बाबत कार्यदाई फ़ार्म के प्रोपराइटर को बार बार फोन करने के बाद फोन रिसीव नहीं किया और जब जिम्मेदार अधिकारी ईओ अनिल कुमार से पूछताछ के लिए उनके कार्यकाल में पहुंचे तो वह कार्यालय पर नही मिले और ना ही फ़ोन रिसीव किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

6 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

12 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

12 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

24 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago