गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। गोरखपुर मंडल के तीन जिलों गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में बनाये गये 107 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 49111 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
गोरखपुर जनपद के 57 केन्द्रों पर 26040 अभ्यर्थी, कुशीनगर के 23 परीक्षा केन्द्रों पर 11181 अभ्यर्थी तथा देवरिया के 27 परीक्षा केन्द्रों पर 11890 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग के प्रबंध किये गए हैं।
परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन ने सभी जरूरी प्रबंध किये हैं। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये शुक्रवार को एनेक्सी भवन सभागार में अपराह्न 04ः00 बजे से जिले के सभी केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की एक बैठक संपन्न हुई।
परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अविलंब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उस पर अंकित सभी निर्देशों का भली भाँति अध्ययन कर लें। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थी ध्यान रखें
दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…
बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…
सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…