फिल्म फेस्टिवल में यूपी – 80 फीचर फिल्म को बेहतरीन कॉन्सेप्ट की जीत प्राप्त हुई

सावन चौहान की फ़िल्म यूपी – 80 को बेहतरीन कॉन्सेप्ट के लिए ट्रॉफी प्रदान की गयी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल- 2023 का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक जे. पी. सभागार डॉ. बीआर अम्बेडकर विवि, खंदारी कैंपस में हुआ। इसमें भारतीय समेत लगभग 10 से अधिक देशों की फिल्में प्रदर्शित की गयी।
ताजनगरी में लगातार पांचवे वर्ष भी देश-विदेश की सार्थक फिल्मों की स्क्रीनिंग की गयी और देश-विदेश की फिल्मों का लाइव प्रोजेक्शन दिखाया गया। तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित संदेश देने वाली फिल्मों को प्रमुखता दी गयी। इसीक्रम में फीचर फ़िल्म निर्माता सावन चौहान की यूपी- 80 (ए क्राइम स्टोरी ) फीचर फिल्म को बेहतरीन कॉन्सेप्ट की जीत प्राप्त हुई और निर्माता सावन चौहान की फ़िल्म यूपी – 80 को बेहतरीन कॉन्सेप्ट के लिए ट्रॉफी प्रदान की गयी। इस फ़िल्म के निर्देशक अंकित गोला, पंकज शर्मा और छायाकार सुनील राज रहे। यह फीचर फ़िल्म ए जी ड्रीम्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई हैं। जिसमे अभिनेता रमेश गोयल, जतिन सूर्यवंशी, उमाशंकर मिश्रा, विक्की वर्मा, पंकज शर्मा, दीपक ठाकुर, पवन धवन, दीपक शर्मा, अंकुश चौहान, अरुण ठाकुर, राहुल शर्मा, ऋतिक शर्मा, प्रवीण वर्मा, नवीन वर्मा आदि रहे, एवं अभिनेत्री काव्या शर्मा, सोनाली पाण्डेय, स्वेता प्रजापति, लक्ष्मी मेहता, अर्चना चौहान, स्वेता सिंह आदि रहे। इस फिल्म में एक प्यारा सा गाना है, जो की दीपक नायक ने गया है। जिसके बोल जय किशन नायक ने लिखे है। ये फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है और देश में हो रहे बलात्कार की घटनाओ से प्रेरित है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

2 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

5 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

5 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

6 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

6 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

7 hours ago