भगत चौराहे पर पूर्व प्रधान को गोली मारने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) भगत चौराहे के पास पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर शशि मौली शुक्ला को गोली मारने में शामिल एक बदमाश शनिवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस बैरिकेडिंग कर रहे थे इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आकाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आकाश आजमगढ़ का निवासी है। उस पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र में अपराधियों की रोकथाम और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी बीच दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, पुलिस बल द्वारा चेकिंग बैरियर पर दोनों को रोकने का प्रयास किया।
इस पर वाहन सवार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो एक अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लग गई। वह मौके पर ही गिर गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि घायल व्यक्ति का नाम आकाश है। आकाश ने 29 मार्च को शशि मौली नामक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पिस्टल से चार राउंड फायर किए थे, घायल की अस्पताल में नाजुक हालत बनी हुई है।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधी आकाश के साथ एक साथी भी मौजूद था। मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल, खोखा और एक बाइक पर बरामद की गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

36 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

49 minutes ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

56 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

1 hour ago