Categories: बहराइच

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जमाल का असामयिक निधन, लोगों ने नम आंखों से दी अन्तिम विदाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नगर पंचायत रूपईडीहा के समाजवादी पार्टी के आजीवन कर्मठ सिपाही और राजनीति में शिष्टता की मिसाल रहे लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष व विधानसभा नानपारा के अध्यक्ष जैसे गरिमा मई पद पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी हित मे अनवरत कार्य कर चुके मिलनसार ब्यक्तित्व के धनी लोगो के दिलो पर राज करने वाले गरीबो के हितों के लिये तन्मयता से कार्य करने वाले जमाल अहमद उर्फ नेता की असामयिक निधन से रुपईडीहा में कोहराम मच गया,शुक्रवार की सुबह रुपईडीहा के लोगो को हतप्रद करने वाला रहा सुबह उठते ही जब लोगो को जमाल भाई के निधन की खबर लगी तो लोग हैरान रह गये और जुम्मे की नमाज के बाद रूपईडीहा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया।
इस दरमियान जिले की दिग्गज राजनीतिक हस्तियों सहित उनके रिश्तेदार, परिवार के लोग, पार्टीजन और हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद रहे।
इससे पहले गुरुवार की रात हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में निधन हो जाने के बाद मध्य रात्रि उनका शव मुस्लिम बाग रूपईडीहा स्थित उनके आवास पर लाया गया जहां पर शुक्रवार सुबह से ही उनके आखिरी दर्शन के लिए लोगो का हुजूम आना शुरू हो गया था।
शहर की राजनीतिक हस्तियों सहित सभी लोगों ने मुस्लिम बाग पहुंच कर जमाल भाई को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी मिट्टी में सपा के जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, जिला सचिव आनंद पाठक, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश चंद्र, रूपईडीहा चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, पूर्व प्रधान जुबेर अहमद फारुकी सहित हज़ारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुपुर्दे खाक किया।
इससे पूर्व रुपईडीहा ईदगाह पर जनाजे की नमाज अदा की गई और इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने जमाल भाई को एक नेकदिल गरीबो के हमदर्द और एक मिलनसार ब्यक्ति के तौर पर याद किया और ये चर्चा का विषय रहा।

rkp@newsdesk

Recent Posts

परिवहन विभाग का विशेष मेला, कर भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया आसान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…

28 minutes ago

फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…

32 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

1 hour ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

1 hour ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

2 hours ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago